चैम्बर के कार्यकाल (2026-27) के 100 दिन की उपलब्धियाँ।
1. आगरा की शान बेडई को ओडीओसी में शामिल किये जाने का प्रस्ताव भेजा चैम्बर ने ं निदेशक उद्योग कानपुर को
2. गेल गैस उपभोक्ता इकाइयों को दिलायी बड़ी राहत गैस पर नहीं लगेगा कोई कट।
3. टीटीजेड में उद्योगों को आ रही बाधाओं को दूर करने का किया जा चैम्बर द्वारा भरसक प्रयास – आवश्यकता पड़ने पर चैम्बर द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में की जायेगी पैरवी।
4. टीटीजेड एवं अन्य औद्योगिक समस्याओं को माननीय उद्योग मंत्री भारत सरकार श्री पियूष गोयल के समक्ष उठाया चैम्बर ने।
5. न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री माननीय Toddy McClay द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को निर्यात के अवसर तलाशने हेतु किया गया आमंत्रित।
6. चैम्बर के प्रयास से टेªफिक सुधार में आवश्यक सुधार – चैम्बर के अथक प्रयासों से फाउंड्री नगर सेटेलाईस बस अड्डा हुआ प्रारंभ।
7. चैम्बर के 78वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार।
8. औद्योगिक प्रतिष्ठानांे तक सिटी बसों के संचालन कराये जाने की चैम्बर ने की पहल।
9. आगरा में प्रथम बार माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, भारत सरकार द्वारा चैम्बर के सदस्यों का सम्मान।
10. चैम्बर द्वारा प्रथम बार विजन 2047 – आगरा इंडस्ट्री कॉनक्लेव द्वारा औद्योगिक समस्याओं पर मंथन करने हेतु समस्त विभागाध्यक्षों को लाया एक मंच पर।
11. मूलभूत सुविधाआंे के अभाव में जमुनाब्रिज मालगोदाम पर पुनः सीमेन्ट की रैक प्लेस करने का किया जा रहा है प्रयास।
12. चैम्बर के कार्यों को और अधिक सक्रिय एवं बेहतर बनाने हेतु सुझाव देने हेतु सदस्यों से की अपील – चैम्बर अध्यक्ष


















