ताज संरक्षित क्षेत्र मे उद्योग एवं व्यापारियों को होने वाली समस्याओं को चैम्बर ने उठाया मजबूती के साथ

  1. ताज संरक्षित क्षेत्र मे उद्योग एवं व्यापारियों को होने वाली समस्याओं को चैम्बर ने उठाया मजबूती के साथ।
  2. मुख्य सचिव उ0प्र0 के साथ बैठक कराने का दिया आश्वासन – मा0 एस0पी0 सिंह बघेल।
  3. सोलिसीटर जनरल तुषार मेहता के साथ बैठक कराने दिया आश्वासन – मा0 एस0पी0 सिंह बघेल
  4. औद्योगिक रखरखाब शुल्क को कम करने हेतु मा0 नंदी जी से करायी जायेगी चैम्बर की भेंट।
  5. गेल की समस्याओं के निस्तारण हेतु गेल के सीएमडी से करायी जायेगी बैठक – मा0 एस0पी0 सिंह बघेल
  6. औद्योगिक समस्याओं के निस्तारण हेतु जनप्रतिनिधियों से संवाद हेतु चैम्बर गठित करे समिति – मा0 विजय शिवहरे
  7. व्हाइट कैटेगिरी/गैर प्रदूषणकारी उद्योगों की स्थापना हेतु नहीं दिये जा रहे हैं विद्युत कनैक्शन।
  8. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुार विद्युत कनैक्शन नहीं दिये जाने पर किसी भी प्रकार की नहीं है कोई रोक।
  9. वर्तमान में विषम परिस्थितियों में गेल गैस द्वारा गैस की जा रही कटौती पर वैकल्पिक ईधन के रूप में विद्युत कनैक्शन दिये जाने की चैम्बर द्वारा गयी मांग।
  10. आगरा के लिये नीरी द्वारा सेक्टोरियल गाइडलाइन्स शीघ्रताशीघ्र बनाने की कि गयी चैम्बर द्वारा मांग।
  11. ताज संरक्षित क्षेत्र समिति में चैम्बर से दो सदस्यों का प्रतिनिधित्व प्रदान किये जाने की कि गयी मांग।
  12. सीईसी, नीरी, पर्यावरणविद्, टीटीजेड समिति चेयरमैन, प्रदूषण विभाग, माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री एवं सोलिसिटर जनरल व चैम्बर के सदस्यों के साथ बैठक कराने के की गयी मांग।
  13. यूपीसीडा द्वारा लगाये गये मैन्टेनेंस शुल्क को कम करने एवं औद्योगिक भूमि को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड करने का किया गया अनुरोध।
  14. आगरा में नॉन पॉल्यूटिंग इंडस्ट्री लगाने के लिये ग्रेटर आगरा क्षेत्र, यमुना एक्सप्रैसवे कॉरिडोर, न्यू दक्षिण बाईपास एवं प्रस्तावित लैदर पार्क क्षेत्रों का उपयोग करने कर दिया गया गया चैम्बर द्वारा सुझाव।

होटल पी.एल. पैलेस में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि माननीय प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री भारत सरकार एवं माननीय सांसद आगरा एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य माननीय श्री विजय शिवहरे जी के साथ बैठक आयोजन किया गया। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा किया गया। बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आगरा ताज संरक्षित क्षेत्र घोषित किये जाने के बाद 1995 से आगरा औद्योगिक क्षेत्र में बुरी तरह पिछड़ गया है। टीटीजेड की शर्तों के कारण यहां नये उद्योग लगाना तथा उद्योगों का विस्तारीकरण पूर्णतः प्रतिबन्धित है। इसलिये आगरा औद्योगिक क्षेत्र में संभवतः पूरे देश में अत्यन्त ही दयनीय स्थिति में है। टीटीजेड में व्हाइट कैटेगिरी व गैर प्रदूषणकारी उद्योगों की स्थापना हेतु विद्युत के नये कनैक्शन नहीं दिये जा रहे हैं। वर्तमान में यदि कोई इंडस्ट्रीज गैस जेनरेटर द्वारा मशीनों को संचालित कर रही है और उसके प्रदूषण अनापत्ति पत्र में गैस जेनरेटर भी सम्मिलित है। वर्तमान में गैस जेनरेटर चलन से बाहर हो जाने के कारण फर्म स्वामी द्वारा विद्युत कनैक्शन हेतु आवेदन किये जाने पर विद्युत विभाग द्वारा उसको ताज संरक्षित क्षेत्र का हवाला देकर उसको नया विद्युत कनैक्शन नहीं दिया जाता है जबकि फर्म स्वामी द्वारा फर्म का न तो विस्तारीकरण किया जाता है, फर्म स्वामित्व व उत्पाद भी पूर्ववत् होता है जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार विद्युत कनैक्शन नहीं दिये जाने पर किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं है। महोदय, वर्तमान में विषम परिस्थितियाँ होने के कारण उद्योगों में प्रयुक्त होने वाली गैस में गेल गैस द्वारा कटौती की जा रही है। चैम्बर मांग करता है कि आगरा के उद्योगों को वैकल्पिक ईधन के रूप में विद्युत कनैक्शन दिये जाये। इसी क्रम मे यदि कोई इंडस्ट्री को तकनीकी अपग्रेड की जाती है अथवा इंडस्ट्री में नई मशीनें लगायी जाती है जिससे उत्पाद की गुणवत्ता को अधिक बेहतर किया जा सके उसके उपरान्त भी ऐसी स्थिति में उस इंडस्ट्री को विद्युत कनैक्शन नहीं दिया जाता है तथा आगरा की सेक्टोरियल गाडडलाइन्स बनाना अभी प्रतीक्षारत है। आगरा के लिये नीरी द्वारा बनाये जाने वाली सेक्टोरियल गाइडलाइन्स शीघ्रताशीघ्र बनायी जायें। चैम्बर द्वारा मांग की गयी कि ताज संरक्षित क्षेत्र में चैम्बर प्रारम्भ (1949) से ही अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करता रहा है। ताज संरक्षित क्षेत्र समिति में चैम्बर से दो सदस्यों का प्रतिनिधित्व किया जाना अति आवश्यक है जिससे चैम्बर उद्योग एवं व्यापार के हित में अपना पक्ष मजबूती से रख सके। माननीय राज्यमंत्री महोदय से मांग की गयी कि सीईसी, नीरी, पर्यावरणविद, ताज संरक्षित क्षेत्र समिति चेयरमैन, प्रदूषण विभाग, आगरा, माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, भारत सरकार, सोलिसिटर जनरल श्री तुषार मेहता के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करायी जाये जिससे चैम्बर द्वारा ताज संरक्षित क्षेत्र की समस्याओं को बरीकी से उनके समक्ष प्रेषित किया जा सके।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल  ने कहा कि यूपीसीडा द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के रख-रखाब के लिये मेन्टेनेंस चार्ज के रूप में जो मांगा गया है वह नगर निगम के शुल्क से भी बहुत अधिक है। यूपीसीडा द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों के रख-रखाब के लिये 35/-रू0 मी0 की दर से मेन्टेनेंस चार्ज मांगा जा रहा है। माननीय मंत्री उ0प्र0 उद्योग श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी द्वारा प्रयागराज में 55/-रू0 के स्थान पर 21/-वर्गमीटर रख-रखाब शुल्क कर दिया गया है। उद्यमियों पर मेन्टेनेंस शुल्क का बोझ अत्यन्त बढ़ गया है, उसके अनुसार वाली सुविधाएं भी नगर निगम से मिल रही रही सुविधाओं से काफी निम्न स्तर की हैं। चैम्बर मांग करता है कि उक्त मेन्टेनेन्स शुल्क को शीघ्रताशीघ्र कम करके आगरा के उद्यमियों को राहत प्रदान की जाये। चैम्बर द्वारा अवगत कराया गया कि देश के अन्य प्रदेशों में लीज हेतु भूमियों को शुल्क लेकर फ्रीहोल्ड किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में हमने यूपीसीडा के द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों के लिये भी फ्रीहोल्ड करने की प्रक्रिया विगत 10 वर्षों पूर्व शासन स्तर पर प्रारम्भ किया गया था। लेकिन उसमें कुछ भ्रांतियाँ उत्पन्न करते हुए इस प्रकरण को लम्बे समय से लम्बित कर दिया गया है। महोदय, भूमि के फ्रीहोल्ड न होने के कारण लघु उद्यमियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न प्रांतों में उद्योगों के लिये फ्रीहोल्ड के कदम उठाये गये हैं जैसे दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, पष्चिम बंगाल एवं हरियाणा। चैम्बर द्वारा मांग की गयी कि उद्यमियों की समस्या को दूर करते हुए औद्योगिक आस्थान को लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड करने की कार्यवाही की जाये।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि ताज संरक्षित क्षेत्र में गैर प्रदूषणकारी उद्योग व व्हाइट कैटेगिरी इंडस्ट्री जैसे आईटी कंपनी, सॉफ्टवेयर कंपनी इत्यादि की स्थापना की जानी चाहिये। चैम्बर द्वारा सुझाव दिया गया कि आगरा में नॉन-पॉल्यूटिंग इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए ग्रेटर आगरा क्षेत्र, यमुना एक्सप्रेसवे कारिडोर, न्यू दक्षिण बाईपास, प्रस्तावित लेदर पार्क क्षेत्रों का प्रभावी उपयोग किया जा सकता है।

बैठक में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया।

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष के 0के0 पालीवाल, राजकुमार अग्रवाल, अनिल वर्मा, मुकेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, श्रीकिशन गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, सचिन सारास्वत, मयंक मितल, किशाोर नारायन खन्ना, राकेश चौहान, संदीप अरोरा, अनूप गोयल, अनिल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, संदेश जैन, विवेक जैन संजय अरोरा अशोक गोयल उपस्थित थे।

Share This Post

All News