टीटीजेड सुधार और उद्योगों के विकास को मिली नई दिशा

1. शैलेन्द्र कुमार उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केन्द्र ताज संरक्षित क्षेत्र में नोडल अधिकारी नियुक्त।
2. 23 जुलाई 2026 एक ऐतिहासिक दिन आगरा के उद्योगों के लिये।
3. नेशनल चैम्बर का योगदान रहा सराहनीय – उपायुक्त उद्योग।
4. टीटीजेड की लडाई में कमजोरी दिखाई दी जिसको दूर करना था प्राथमिकता में।
5. सबसे पहले हमने पूरा पैरा 27 को हटाने की पहल की – उपायुक्त उद्योग।

आज चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में उपायुक्त उद्योग श्री शैलेन्द्र कुमार जी के साथ बैठक आयोजित की गयी। चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि ताज संरक्षित क्षेत्र में उद्योगों की लगी बंदिशों को हटाने के लिये व आगरा के उद्योग को बचाने के लिये उपायुक्त उद्योग श्री शैलेन्द्र कुमार जी ने विशेष सहयोग प्रदान किया गया है। ताज संरक्षित क्षेत्र में मंडलायुक्त महोदय द्वारा उनको नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। ताज संरक्षित क्षेत्र में कंुशल पैरवी पर लगातार कार्य करने पर चैम्बर द्वारा उनका धन्यवाद प्रेषित किया गया।

उपायुक्त उद्योग श्री शैलेन्द्र कुमार जी ने बताया कि 23 जुलाई आगरा के उद्योगों के लिये विशेष ऐतिहासिक दिन था जिसमें आगरा के उद्योगो ंके लिये नई राह व उम्मीद की किरण दिखाई दी। उन्होंने बताया कि यह राह आसान नहीं थी किन्तु चैम्बर के लगातार सकारात्मक सहयोग व सोच से कार्यों को नई दिशा प्रदान की गयी। इस कार्य को पूर्ण सफल बनाने में माननीय मुख्यमंत्री पूर्व से ही बहुत ही गंभीर थे वह लगातार ताज संरक्षित क्षेत्र में होने वाली कार्यवाहियों पर निगरानी बनाये हुए थे। साथ ही साथ मंडलायुक्त आगरा एवं जिलाधिकारी आगरा का भी इसमें सकारात्मक सहयोग से यह जीत प्राप्त हो सकी है। हमारा प्रयास था कि पहले पैरा नं0 27 को हटाने का प्रयास किया जाये।

पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद अभी ताज संरक्षित क्षेत्र में अभी और कार्य करना बाकी है। अभी आगरा में व्हाईट कैटेगिरी/गैर प्रदूषणकारी उद्योगों की आगरा में स्थापना कराना है। आगरा को पुनः उद्योग के हब के रूप में विकसित करना है। उन्होंाने कहा कि चैम्बर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत व सम्मान करता है।

बैठक में धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल द्वारा किया गया।

बैठक में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष द्वय नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंघल, मनीष अग्रवाल, अतुल कुमार गुप्ता, शलभ शर्मा, सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, प्रशांत जैन, दिनेश अग्रवाल, देवेन्द्र गोयल, दिनेश कुमार जैन,अनूप गोयल, संजय अरोरा, विजय कुमार गुप्ता, अनूप मित्तल, गोमित जैन, संजय अग्रवाल, नरायन भरानी, अम्बुज गोयल, अशोक गोयल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, सुशील बंसल, केडी गुप्ता उपस्थित थे।

Share This Post

All News