केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटिक ने नेशनल चैम्बर और उद्यमियों का किया सम्मान

  1. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार ने आगरा आगमन पर किया उद्यमियों का सम्मान।
  2. आगरा के गौरवशाली इतिहास में मा0 राज्यमंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल एवं राजकुमार चाहर का जनप्रतिनिधि होना है गौरव की बात।
  3. बुन्देलखंड में न उद्योग हैं न व्यवसाय लेकिन आगरा में हैं सबकुछ।
  4. आगरा में ताजमहल प्रेम व पेठा है मिठास का प्रतीक – माननीय श्री वीरेन्द्र कुमार खटीक
  5. चैम्बर द्वारा 4 सूत्रीय प्रतिवेदन सौंपा गया माननीय मंत्री जी को।

आज माननीय कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय अधिकारिता भारत सरकार श्री वीरेन्द्र कुमार खाटिक द्वारा आगरा आगमन पर नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल एवं उद्यमियांे एवं व्यापारियों का सम्मान किया गया उन्होंने कहा कि सम्मान हमारा नहीं उद्यमियों एवं व्यापारियों का होना चाहिये वह वह देश की अर्थव्यवथा की रीढ होती है उनका सम्मान देश का सम्मान होता है। क्योंकि विकसित भारत बनाने में उनकी भूमिका अग्रणी होती है।

राज्यमंत्री भारत सरकार प्रो0 एस0पी सिंह बघेल जी ने कहा कि चैम्बर के सदस्यों की भूमिका चुनाव में अग्रणी होती हैं। क्योंकि उनके औद्योगिक अस्थानों व परिसरों में काम करने वाले अनेक श्रमिक किसी भी चुनाव के निर्णय को बदलने की क्षमता रखते हैं।

चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि माननीय मंत्री महोदय द्वारा उद्यमियों का किया गया सम्मान बहुत सुखद अनुभव है। उन्होंने माननीय मंत्री महोदय को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के क्षेत्र में आपके मंत्रालय द्वारा समाज के वंचित, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाएं अत्यंत सराहनीय हैं। इसके लिए हम आपका आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर हम निम्नलिखित बिन्दुओं की ओर आपके ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं किः-

  1. मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करानाः- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदानों, कौशल विकास कार्यक्रमों, दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं, वरिष्ठ नागरिक कल्याण योजनाओं एवं अन्य जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी चौम्बर को उपलब्ध करायी जाये, जिससे इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाया जा सके।
  2. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता समिति का गठनः- जनसहभागिता एवं उद्योग जगत के सहयोग को बढ़ावा देने हेतु जनपद स्तर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संबंधी एक समिति का गठन किया जाये। उक्त समिति में नेषनल चैम्बर को प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाये जिससे समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं एवं सुझावों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जा सके।
  3. जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजनः- मंत्रालय की योजनाओं के संबंध में समय-समय पर आगरा में जागरूकता शिविर, कार्यशाला एवं सेमिनार आयोजित किये जायें, जिनमें चैम्बर सहयोगी संस्था के रूप में सहभागिता करे।
  4. दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष पहलः- आगरा जनपद में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान चलाया जाये तथा उद्योग जगत को भी सामाजिक उत्तरदायित्व (ब्ैत्) के माध्यम से जोड़ा जाये।

चैम्बर के दो बार पूर्व अध्यक्ष व कृष्ण लीला समिति के 10 वर्षों से अध्यक्ष रहे मनीष अग्रवाल ने बताया कि माननीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार खाटिक जी द्वारा उद्यमियों एवं व्यापारियांे का सम्मान किये जाने से उनके मनोबल में वृद्धि हुई है तथा आपके द्वारा दिया गया सम्मान सभी उद्यमियों एवं व्यापारियों को जीवन पर्यान्त तक स्मरण रहेगा।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष शलभ शर्मा द्वारा किया गया।

चैम्बर से चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, पूर्व अध्यक्ष के0के0 पालीवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, मनीष अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार जैन, डा0 रीता अग्रवाल, गिरीश चंद गोयल, सुनील गोयल, राजेश अग्रवाल, आशोक लालवानी, राजकिशोर खंडेलवाल, राघव भगत, संजय अरोरा, राजेन्द्र अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Share This Post

All News