- पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल द्वारा जीएसटी दिवस 9 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई।
- चैम्बर ने की जीएसटी समस्या एवं सुझावों पर प्रिसिपल आयुक्त श्रीमती सुरक्षा कटियार के साथ चर्चा।
- आयरन स्कै्रप पर आने वाली समस्याओं के निस्तारण पर दिया जोर।
- जीएसटी में फर्जी क्लेम की समस्या को दूर करने की चैम्बर ने की मांग।
जीएसटी के 9 वर्ष पूर्ण होेने पर चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल एवं पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार गोयल द्वारा बधाई दी गयी। पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल द्वारा प्रिंसिपल कमिश्नर सुरक्षा कटियार, एडीशनल कमिश्नर अजय मिश्रा, संयुक्त आयुक्त पंकज सक्सेना जी के साथ जीएसटी की समस्या एवं सुझावों पर चर्चा की गयी प्रिंसिपल कमिश्नर सुरक्षा कटियार जी द्वारा जीएसटी की नौ वर्षीय यात्रा, कर प्रणाली में हुए सुधार, डिजिटल अनुपालन, करदाताओं को उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सुविधाओं तथा व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान आयुक्त ने कहा कि जीएसटी ने पूरे देश को एक राष्ट्र-एक कर एक बाजार की अवधारणा को सशक्त बनाया है। उन्होंने व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से अपील की कि वे समय पर रिटर्न दाखिल करें, सही कर भुगतान सुनिश्चित करें तथा स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा दें।
पूर्व अध्यक्ष एवं जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन अमर मित्तल ने कहा कि आयरन स्क्रैप में उद्योग एवं व्यापार को आने वाली समस्याओं का निस्तारण शीघ्र कराया जाना चाहिये तथा जीएसटी मे फर्जी क्लेम की समस्याओं को शीघ्रताशीघ्र दूर किये जाने की मांग की गयी। चैम्बर द्वारा जीएसटी घटाने की मांग की गयी जिससे उद्योग एवं व्यापार सुगमता से चल सकें। रिवर्स चार्ज के बारे में भी प्रिंसिपल आयुक्त महोदया को अवगत कराया गया।



















