मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से चैम्बर प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

  1. चैम्बर की स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार।
  2. आगरा में ताज संरक्षित क्षेत्र में उद्यमियों एवं व्यापारियों को आ रही समस्याओं के प्रति गंभीर दिखे मुख्य चुनाव आयुक्त।
  3. गेल गैस की समस्याओ के निस्तारण हेतु शीघ्र पैट्रोलियम मंत्री से चैम्बर की भेंट कराने का दिया आश्वासन।

आज चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता में माननीय मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार जी से मिला। चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा चैम्बर के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमत्रित किया गया जिसमें बताया कि चैम्बर का स्थापना दिवस समारोह संभवतः माह जुलाई 2026 मंे मनाया जाना प्रस्तावित है जिसे चैम्बर द्वारा मुख्य अतिथि श्री ज्ञानेश कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति में उनकी सुविधाजनक तिथि पर मनाया जाना स्वीकृत किया गया। माननीय मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार जी द्वारा चैम्बर के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए चैम्बर के स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के रूप मंे उपस्थित होने का आश्वासन दिया गया। चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल द्वारा आगरा में ताज संरक्षित क्षेत्र में उद्योग एवं व्यापार को होने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे अवगत कराया गया। माननीय मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा ताज संरक्षित क्षेत्र में उद्योगों पर लगी बंदिशों के कारण आगरा के उद्योग एवं व्यापार पर आ रही समस्याओं को बहुत ही ध्यान पूवर्क सुना गया और उन्होनंे चैम्बर प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह टीटीजेड के कारण आगरा के उद्योगों की यथा स्थिति के बारे में उच्च स्तर पर वार्ता करेंगे। चैम्बर अध्यक्ष द्वारा गेल गैस की समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए विस्तृत चर्चा की गयी। माननीय मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय द्वारा चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना गया।

चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि आगरावासियों को गर्व है कि आगरा का बेटा इस गरिमामयी पद पर है। उन्होंने चैम्बर को आश्वासन दिया है कि चैम्बर के लिये उनके दरवाजे हमेशा खुल हैं और वे कभी भी उनसे संपर्क कर सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी द्वार चैम्बर प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि वह शीघ्र ही गेल गैस की समस्याओं के निस्तारण हेतु पैट्रोलियम मंत्री भारत सरकार से चैम्बर प्रतिनिधिमंडल की भेंट करायेंगे जिससे गेल की समस्याओ के संबंध में आगरा के उद्यमियों एवं व्यापारियांे को राहत प्राप्त हो सके।

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, उपाध्यक्ष द्वय नितेश अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, पूर्व अध्यक्ष के0के0 पालीवाल, सदस्य केशव दत्त गुप्ता थे।

Share This Post

All News